• Page:
  • 1

TOPIC: Hasya Kavi Sammelan 2015 Report

Hasya Kavi Sammelan 2015 Report 8 years 10 months ago #26791

  • aruna.n
  • aruna.n's Avatar Topic Author
  • Offline
  • Posts: 14
हिन्दू सोसाइटी, मोर्रिस्विल्ले के सांस्कृतिक भवन के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय हिन्दी समिति एवं हिन्दी विकास मंडल के तत्त्वाधान में कवि- सम्मलेन का आयोजन हुआ। कवि सम्मलेन बहुत सफल रहा। हॉल खचाखच भरा था। कवि सम्मेलनों के शौकीन लोगों ने $200 से $500 तक की टिकटें खरीदीं। इससे एकत्रित धन से हिन्दी के अन्य कार्य किये जाएँगे। इससे भी अधिक खुशी इस बात यह है कि अमेरिका में हिन्दी के कवि सम्मेलनों यानी भाषा के लिए व्यवसाई ग्रुप्स ने स्पॉन्सर किया-Adams pharmacy Greensboro,Care first physical therapy & rehab, New Bridge Bank.

कवि सम्मलेन का आरम्भ यहाँ हिन्दी पढ़ रहे बच्चों की सरस्वती वंदना और देश भक्ति के गीतों से हुआ। कवियों में अरुण जैमिनी ने जनता को खूब हँसाया, वेद प्रकाश वेद ने बहुत से विषयों पर दर्शकों को सोचने के लिए मजबूर किया और ऋतु गोयल के गीतों और कविताओं ने रुला दिया। घर, माँ और विशेषतः पिता की कविताओं ने। ऋतु जी की अदायगी और आवाज़ को बहुत पसंद किया गया।

तनाव भरी ज़िन्दगी में कुछ घंटे हँसी- ख़ुशी के साथ बिताने के लिए नार्थ कैरोलाइना की जनता पूरा वर्ष इस कवि सम्मेलन का इंतज़ार करती है। पहला कवि सम्मलेन समाप्त होता है कि दूसरे कवि सम्मेलन के लिए लोग पूछने लगते हैं। पसंदीदा कवियों के नाम सुझाने लगते हैं।

हँसी की शाम का आरम्भ बिंदु सिंह ने डॉ. गंगाधर शर्मा, संस्थापक हिन्दी विकास मंडल, से दीप प्रज्जवलित करवा कर किया। फिर सरोज शर्मा अध्यक्ष हिन्दी विकास मंडल ने दर्शकों का स्वागत किया। हिन्दी विकास मंडल और शहर की और से डॉ. जगदीश नारायण और कथाकार, कवयित्री डॉ.सुधा ओम ढींगरा को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। इसके उपरांत बिंदु सिंह ने डॉ.सुधा ओम ढींगरा को मंच पर बुलाया, जो अंतरराष्ट्रीय हिन्दी समिति के कवि सम्मेलनों की राष्ट्रीय संयोजक हैं। सुधा ओम ढींगरा ने कवियों का परिचय देकर उन्हें मंच पर स्थान ग्रहण करने का आग्रह किया और समृति चिन्ह देकर कवियों का अभिनन्दन किया। सुधा ओम ढींगरा ने माइक अरुण जैमिनी के हवाले कर अगले वर्ष फिर मिलने का वादा कर दर्शकों से विदा ली। तीन घंटे तक कवियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए हिन्दी विकास मंडल की टीम का बहुत- बहुत आभार। टीम के सदस्य हैं-श्रीमतीसरोज शर्मा, सुषमा माहेश्वरी, सुधा ओम ढींगरा, रमेश माथुर, सीमा मदन , मदन गोयल, जगदीश नारायण, सन्तोष गंगवाल, उत्तम डिडवानिया, सुमन बत्रा, नीलाक्षी फुकन, अरुंधति बाबा, ऋचा कपूर, अनु सूद एवं अदिति मजूमदार। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सबने अनथक मेहनत की।

हिन्दी क्लास के टीचर्ज़ अरुंधति बाबा, डॉ. नीलाक्षी फुकन, डॉ. अनुराधा सिंह और संगीता कामरा का भी आभार; जो बच्चों को हिन्दी पढ़ा रही हैं।

हिन्दी विकास मंडल अपने मिडिया स्पोंसर अपना ट्राएंगल डाट काम और गीत बाज़ार का आभारी है। कार्यक्रम की सफलता में इनका सहयोग सराहनीय होता है।

देखिये इस कवि सम्मलेन की कुछ झलकियाँ-







Please Log in or Create an account to join the conversation.

  • Page:
  • 1
Time to create page: 0.131 seconds