• Page:
  • 1

TOPIC: Kal Aaj Aur Kal Event Pictures

Kal Aaj Aur Kal Event Pictures 12 years 10 months ago #12287

  • ATEvents
  • ATEvents's Avatar Topic Author
  • Offline
  • Posts: 105
Kal Aaj Aur Kal - A Tribute to Kapoor Khandan presented by Hindi Vikas Mandal and Shidoree productions was held at Hindu temple auditorium on May 7th 2011. The house was full and many people had to go back without watching the show.

Creation and Direction - Ravi Devarajan
Script - Dr. Sudha Om Dhingra and Bindu Singu
Narrators and Artists - Ravi Devarajan and Dr. Sudha Om Dhingra
Rooh - Dr.Sudha Om Dhingra
Opening Performers - Afroz Taj ,John Cadwell and Ramesh Kalagnam.
Singers - Bharathi Javalkar, SreeRam Krishnaswamy, Ravi Kalmath, Prashanti Srinivasan and JayaShankar Swaminathan
Audio Engineer: Shiva Raghunanan
Video Engineer: Venu Raavi
Light Engineer: Sanjay Bhasme
Audio Coordinator: Mohan Venkatachalam
Music Consultants: Krishna Joshi, Sampada Joshi
Costume Designers: Vidya Aravapalli, Bindu Singh
Costume Coordinators: Vidya Aravapalli, Bindu Singh, Mohan Venkatachalam
Costume Volunteers: Karina Javalkar, Ramesh Kalagnanam, Anamika Satsangi, Aparna Satsangi, Chirag Satsangi
Set/Props Designers: Vidya Aravapalli, Himagauri Deshmukh, Vanashree Selukar, Anant Singh, Bhavna Singh, Bindu Singh, Anu Virkar
Back Stage Manager: Suvas Shah
Stage Hand: Atish Kataria, Aditi Mazumdar
Props Manager: Himagauri Deshmukh, Vanashree Selukar, Anu Virkar
Props Hand: Smita Toshniwal
Print Advisor: Satish Ojha
General Publicists: John Caldwell, Sudha Om Dhingra, Kuberini Hanumanthappa, Bindu Singh, Afroz Taj
Youth Publicist: Bhavna Singh
Treasurer: Om Dhingra
Volunteer Coordinators: Arjun Devarajan, Om Dhingra, Nafisa Shaikh, Bhavna Singh


In Hindi

बालीवुड के कपूर परिवार को संगीत, दृश्य, नाटक , रौशनी एवं ध्वनी का नज़राना

गत दिवस हिन्दी विकास मंडल एवं शिडोरी प्रोडक्शंज़ ने बालीवुड के कपूर परिवार को हिन्दू भवन ( मोर्रिस्विल्ल , नॉर्थ कैरोलाईना) के सभागार में संगीत, दृश्य, नाटक , रौशनी एवं ध्वनी के सम्मिश्रण से सजा शो प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि भेंट की | २५ कलाकारों ने इस शो में हिस्सा लिया | स्टेज पर आर. के. स्टूडियो का सेट बनाया गया था और शो का आरंभ आर. के. स्टूडियो का दरवाज़ा खुलने पर हुआ और साथ ही आरंभ हुई इसकी कहानी | देवयानी नाम की फ़िल्म अभिनेत्री जो अपने समय में राज साहब को चाहती थी पर राज कपूर ने उसे स्वीकार नहीं किया था...उसकी रूह आर. के. स्टूडियो में भटकती रहती है और जब भी स्टूडियो के दरवाज़े खुलते हैं तो वह स्वयं को जिंदा महसूस करने लगती है | स्टेज पर वह यूवी लाईट में उभरती है यानि एक सफेद साड़ी दर्शकों के सामने आती है और बोलना शुरू करती है तभी आर. के. स्टूडियो में टंगे चाँद में से समय की आवाज़ उभरती है | इस तरह से दोनों के संवादों से चार पीढ़ियों की कहानी कही गई | इसकी परिकल्पना की थी रवि देवराजन ने और निर्देशक भी वही थे | कपूर परिवार के बारे में शोध किया था बिंदु सिंह ने | सुधा ओम ढींगरा और बिंदु सिंह ने पटकथा और संवाद लिखे | आवाज़ दी रवि देवराजन और सुधा ओम ढींगरा ने | नाटकीय सहयोग था अफ़रोज़ ताज , जॉन काल्डवेल और रमेश कलाग्नानम का | रूह का रोल निभाया सुधा ओम ढींगरा ने | स्वरों का जादू बिखेरा -भारती जावलकर , रवि कल्मथ, श्रीराम कृष्णास्वामी, प्रशांति श्रीनिवासन, एवं जयशंकर स्वामीनाथन | आर. के. स्टूडियो का सेट और कॉस्टयूम डिज़ाईन किए हिमगौरी देशमुख, वनश्री सेलुकर, अनु वीरकर, विद्या अर्वपल्ली, भावना सिंह , बिंदु सिंह एवं अंनत सिंह ने | गीत- संगीत के परामर्श दाता थे -कृष्ण जोशी एवं सम्पदा जोशी | रौशनी, विडिओ एवं ध्वनी अभियंता क्रमशः थे -संजय भस्मे, वेणु रावी, शिवा रघुनानन, राजीव रामराजन, राज पटेल एवं मोहन वेंकटाचलम | सुवास शाह, अतीश कटारिया, अदिति मजूमदार, समिता तोशनिवाल की सहायता और भावना सिंह, अर्जुन देवराजन और नफीसा शेख़ के नेतृत्व में युवा वर्ग का सहयोग सराहनीय था | करीना जावलकर, अनामिका, अपर्णा एवं चिराग़ सत्संगी का साथ अतुलनीय था | कार्यक्रम का संयोजन किया था बिंदु सिंह ने | इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि हॉल खचाखच भर गया था और बहुत से लोगों को कार्यक्रम देखे बिना निराश लौटना पड़ा | यह कार्यक्रम स्थानीय कलाकारों ने मिल कर तैयार किया था और यह अपनी तरह का पहला कार्यक्रम ट्राईएंगल एरिया में हुआ |





















Please Log in or Create an account to join the conversation.

Re: Kal Aaj Aur Kal Event Pictures 12 years 10 months ago #12288

  • kabir
  • kabir's Avatar
nice pictures.do you have video?

Please Log in or Create an account to join the conversation.

Re: Kal Aaj Aur Kal Event Pictures 12 years 10 months ago #12292

  • reetu kalsi
  • reetu kalsi's Avatar
:) :)

Please Log in or Create an account to join the conversation.

Kal Aaj Aur Kal Event video 12 years 8 months ago #13324

Hi All,

Here is the few clippings of the Kal Aaj Aur kal event.


Please Log in or Create an account to join the conversation.

  • Page:
  • 1
Time to create page: 0.106 seconds